नये साल में बढ़ेगी ठंड, रात में हवा चलने से गिरेगा तापमान

Share this

नये साल में बढ़ेगी ठंड, रात में हवा चलने से गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2025 के साथ एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम फिर से बदल गया है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान 32.3 डिग्री सुकमा में दर्ज किया गया है। वहीं पेंड्रारोड सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, अंबिकापुर में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में पारा सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दुर्ग में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज तापमान गिरेगा। हवा उत्तर दिशा की ओर हो चुकी है। मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी में भी ठंड बढ़ेगी, तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Share this
READ MORE  दुर्ग में अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण