निकाय चुनाव 2025 : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जनता से लिए सुझाव ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए शामिल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे अटल विश्वास पत्र का नाम दिया गया है। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित घोषणा पत्र समिति के सदस्य मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी कर दिया है। यह घोषणा पत्र अटल जी की 100 वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है। घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए हमने प्रदेशव्यापी ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया, जिसमें जनता से उनके सुझाव और अपेक्षाएं मांगी गईं। हमें हज़ारों सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को हमारी घोषणापत्र समिति ने शामिल किया। यह घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं और हमारी पार्टी के सेवा भाव का प्रतीक है।

Share this
READ MORE  14 किलो Gold के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सैंडलवुड एक्ट्रेस रान्या राव, DGP रैंक के IPS अधिकारी की है बेटी