अनंत अंबानी ने पूरी की 170 किमी की पदयात्रा, मां नीता अंबानी ने खुशी जाहिर कर कहा, बेटे पर गर्व है

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

द्वारका। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने रविवार को गुजरात के जामनगर से द्वारका तक 170 किमी लंबी पदयात्रा पूरी की। अनंत की इस उपलब्धि पर उनकी मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की। रामनवमी के शुभ अवसर पर अनंत अपने परिवार के साथ द्वारकाधीश मंदिर पहुंच चुके हैं। 10 अप्रैल को अनंत का 30वां जन्मदिन भी है।
पदयात्रा पूरी करने पर बेटे पर गर्व
नीता अंबानी ने कहा कि जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा पूरी करने पर अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि एक मां के तौर पर मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी करते देखना बहुत गर्व की बात है। पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। मैं भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को शक्ति प्रदान करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शादी के बाद पदयात्रा की थी इच्छा

अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने बताया कि अनंत की इच्छा थी कि शादी के बाद वे पदयात्रा पर जाएं। उन्होंने कहा कि आज अनंत का 30वां जन्मदिन है। उनकी इच्छा थी कि वह हमारी शादी के बाद यह पदयात्रा करें। हमें गर्व है कि हम आज यहां उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अनंत को आशीर्वाद दिया।

अनंत ने जताया आभार

पदयात्रा में आखिरी दिन पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं। अनंत ने पदयात्रा के दौरान साथ देने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मेरी अपनी आध्यात्मिक यात्रा है। मैंने इसे भगवान का नाम लेकर शुरू किया था और उनका नाम लेकर ही समाप्त करूंगा। मैं भगवान द्वारकाधीश को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो मेरी आध्यात्मिक यात्रा में मेरे साथ थे। मेरे साथ मेरी पत्नी और मां भी हैं।

READ MORE  भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में सनसनी

धर्म में अनंत की गहरी रूचि

पदयात्रा के दौरान अनंत अंबानी को लोगों का भरपूर साथ मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ चले। कुछ लोगों ने भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें भी भेंट कीं। रास्ते में अनंत अंबानी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का पाठ करते भी दिखे। अनंत अंबानी की धर्म में गहरी रुचि है। उन्हें जानवरों के प्रति गहरे प्रेम के तौर पर भी जाना जाता है। जामनगर के पास अनंत अंबानी ने दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षण केंद्र वनतारा बनवाया है।

Share this