डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री पैकरा समेत चार भाजपा नेता घायल, अस्पताल में भर्ती

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा और भिलाई के पार्षद दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार भाजपा महामंत्री भरत वर्मा के कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Share this
READ MORE   नगर भ्रमण कर कलेक्टर और आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की ली जानकारी