22वीं ऑल इंडिया एग्री स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम कल होगी अयोध्या रवाना

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम 22वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने 29 अप्रैल को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या (उ.प्र.) रवाना होगी।टीम में कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुग्ध प्रौघोगिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा में अध्ययनरत् 40 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जो अंतर कृषि विश्वविद्यालय एग्री स्पोर्ट्स में सहभागिता हेतु दुर्ग से रवाना होंगे। टीम मैनेजर, क्रीडा अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी एबीएस.दीवान तथा डॉ.शबीर अनंत हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.केशब दास ने बताया कि 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 5 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के 56 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से संबद्व विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक तथा अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विश्वविद्यालय भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व छात्र-छात्राओं को 21-27 अप्रैल तक शारीरिक दक्षता एवं कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे।

कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “कृषि खेल“ कृषि क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल भावना और टीमवर्क को भी बढ़ाता है।

Share this
READ MORE  दुर्ग-धमतरी समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां भी पहुंची टीम