बड़ी खबर: CBI ने ED के डिप्टी डायरेक्टर को 20 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, केस खत्म करने 2 करोड़ मांगने का आरोप

Share this


भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे गए। उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 5 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी और फिर 2 करोड़ में डील डन हुई थी। हालांकि, जब कारोबारी ने अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त दी। तभी ईडी अधिकारी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा। सीबीआई ने ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सीबीआई, ईडी अधिकारी से पूछताछ कर रही है। पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने ओडिशा में एक ट्रैप ऑपरेशन चलाया, जिसमें मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अधिकारी की भूमिका भी सामने आई जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानें क्या है पूरा मामला

यह मामला ओडिशा का है। ईडी के भुवनेश्वर जोनल कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी का नाम इस केस में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी अधिकारी रघुवंशी पर कथित आरोप है कि वो माइनर रतिकांत राउत उर्फ जुलू से एक केस को निपटाने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। बाद में राउत ने ईडी अधिकारी के साथ 2 करोड़ रुपये रिश्वत देने की डील डन कर ली थी।

माइनर राउत से जब ईडी अधिकारी ने रिश्वत की मांग की तो उन्होंने इसकी शिकायत सीबीआई अधिकारियों से की। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने अधिकारी पर नजर रखी, उसके बाद गुरुवार को अधिकारी को उन्हीं के आवास से माइनर राउत से रिश्वत की 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई गुरुवार को ईडी अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

READ MORE  नकटी गांव से राजभवन तक कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’, मकान तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रभावित परिवार

ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी साल 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। सीबीआई, अधिकारी को नयापल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी इस मुद्दे पर माइनर राउत से भी पूछताछ कर रही है।

ईडी ने 8 जनवरी को माइनर रतिकांत राउत से जुड़े मामले में भुवनेश्वर और ढेंकनाल में 14 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। यह छापेमारी राउत की कंपनी के कथित अवैध वित्तीय लेनदेन के सिलसिले में की गई थी। इस छापेमारी के बाद ही माइनर ने ईडी अधिकारी से मदद मांगी थी और केस को खत्म करने के लिए कहा था, जहां कथित तौर पर ईडी अधिकारी ने ही उनसे रिश्वत की मांग कर ली।

Share this