80 पदों पर भर्ती के लिए दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प 6 को

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 6 जून को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कं. लि. के 8 पद एवं स्वीग्गी लिमिटेड के 72 पद, कुल 80 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें डेव्हलपमेंट ऑफिसर के 8 पद, एचआर एक्सक्यूटिव के 2 पद एवं डिलीवरी एक्क्यूटिव के 70 पद हैं। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 15000 रूपए से 40000 तक है तथा 10वीं, 12वीं एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें हैं। विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ADO को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ACB की बड़ी कार्रवाई