बाइक में बिठाने से मना किया तो युवक ने बेरहमी से पीटा,पड़ोसी के घर छिपकर बचाई जान | When refused to sit in the bike, the young man brutally beat him, saved his life by hiding in the neighbor’s house

Share this

बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर में 16 साल की लड़की के साथ लात-घूंसे और मुक्के से बेरहमी से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्रा अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक आया और उसे बाइक में बैठने के लिए बोला। छात्रा के मना करने पर उसने पिटाई शुरू कर दी। उसके चंगुल से किसी तरह छूटकर छात्रा ने पड़ोसी के घर छिपकर अपनी जान बचाई। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार कोटा क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता कमाने के लिए बाहर गए हैं और वह अपनी नानी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। रविवार की शाम छात्रा को उसकी नानी ने सामान के लिए दुकान भेजा। वह घर से पैदल किराना दुकान जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान नेवरा निवासी संतोष यादव अपनी बाइक से आया और छात्रा का रास्ता रोक लिया। संतोष ने उसे बाइक में बैठने के लिए बोला, तब छात्रा ने उसके साथ जाने से मना कर दी।

हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से सरेराह कर दी पिटाई
छात्रा के मना करने पर युवक नाराज हो गया और अपनी बाइक से उतरकर छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के और लात घूंसों से पिटाई करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर डरी-सहमी छात्रा भागकर पड़ोसी के यहां छिपकर अपनी जान बचाई।
घर के दरवाजे को भी लात मार रहा था युवक
कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची, तो संतोष वहां भी पहुंच गया था। इस दौरान वह दरवाजे को ताल मारकर तोड़ने की कोशिश कर रहा था। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब संतोष यादव भाग गया। छात्रा ने इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ पाई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ओपन स्कूल में तीन बार होगी परीक्षा, प्रवेश के लिए पढ़ें खबर