चोरी के लोहा के साथ दक्षिण गंगोत्री का कबाड़ी गिरफ्तार, आधा क्विंटल लोहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त 

Share this

भिलाई। दक्षिण गंगोत्री बी ब्लाक एरिया में सितारे नाम का व्यक्ति चोरी की सम्पत्ति खरीदने की सूचना मिली। तत्काल एसीसीयू एवं सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर संदेही मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे पिता मोहम्मद हकीम उम्र 40 वर्ष को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी का सामान लोहे के छोटे बडे टुकडे कुल वजन 502 किलो ग्राम बरामद किया गया। आरोपी द्वारा मौके पर उक्त बरामद लोहे के समान के खरीदी बिक्री के संबंध में न तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। उक्त सामान को आरोपी द्वारा चोरी का होना स्वीकार किया गया।

चोरी का लोहे का सामान एवं एक नग इलेक्ट्रानिक तराजु कीमती लगभग 20 हजार रुपये को जब्त कर थाना सुपेला में अपराध क्रं. 1232/2025, धारा 303(2),317 (2) बीएनएस कायम किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कांतिलाल बोथरा बने न‌ए प्रदेश अध्यक्ष