
भिलाई नगर। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार सेक्टर 10, सड़क नंबर 13 क्वार्टर नंबर 2 बी निवासी मनोज अग्रवाल का रात्रि 12 बजे इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया।

बलौदा बाजार के मूल निवासी मनोज अग्रवाल ने देशबंधु, दैनिक भास्कर समवेत शिखर में लंबे समय तक सेवाएं दी। दिवंगत श्री अग्रवाल अपने पीछे पत्नी पूनम अग्रवाल, बेटी अनामिका-आराधना एवं पुत्र ऐश्वर्य अग्रवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर दुर्ग भिलाई के मीडिया साथियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

