निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने लिया प्रमाण पत्र

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। सोमवार को दोनों नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचीं और वहां से अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान विधानसभा परिसर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई थीं। प्रमाण पत्र लेने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता का आभार जताया। साथ ही कहा कि वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ और यहां की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी।

Share this
READ MORE  बहन से अश्लील हरकत का विरोध करने पर भाई की पिटाई