पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाना पड़ा भारी ! विक्रम साहू को मिल रही जान से मारने की धमकी

Share this

 

कोलकाता। विक्रम साहू, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने के बाद रातोंरात चर्चा में आ गए थे, अब डर और दहशत के साये में जी रहे हैं। विक्रम ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं।

विक्रम साहू के मुताबिक, अज्ञात लोग उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार कॉल उठाने से बचने के बावजूद फोन लगातार आते रहे और गालियों के साथ डराया-धमकाया गया।

दुकानदार का कहना है कि व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, जिनमें गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। विक्रम और उनका परिवार इन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही धमकियों के कारण बेहद सहमा हुआ है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। जांच शुरू कर दी गई है और विक्रम साहू की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

 

कौन हैं विक्रम साहू ?

मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से Jhargram में छोटी सी दुकान लगाकर झालमुड़ी बेचते हैं। आर्थिक तंगी के कारण नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी।रोजाना करीब 1000 से 1200 रुपये तक की कमाई कर परिवार चलाते हैं।

पीएम मोदी के साथ एक मुलाकात ने विक्रम साहू को सुर्खियां तो दिलाईं, लेकिन अब वही पहचान उनके लिए चिंता और खतरे की वजह बन गई है।

READ MORE  चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Share this