हर दिन 10 किलोमीटर की यात्रा करेंगे कांग्रेसी नेता, जनता को बताएंगे उपलब्धियां | Congress leaders will travel 10 kilometers every day, will tell achievements to the public

Share this

भिलाईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
भिलाई में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू - Dainik Bhaskar

भिलाई में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। 26 जनवरी बृहस्पतिवार को पहले दिन हुई यह पदयात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ तक जाएगी। इस दौरान लोगों को राज्य की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियों के बारे में भी बताया जाएगा। दुर्ग जिले में भिलाई से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा की अगुआई भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और भिलाई नगर निगम के महौपौर नीरज पाल ने की। उनकी यात्रा सुपेला ब्लॉक के वार्ड 8 कृष्णा नगर से शुरू होकर कैंप ब्लॉक के वार्ड 39 से होते हुए खुर्सीपार ब्लॉक 3 के साथ सेक्टर 2, सेक्टर 6 और हुडको व रिसाली में पहुंची। इस दौरान उन लोगों लोगों को राहुल गांधी का संदेश दिया और उनके कार्य और सोच के बारे में बताया। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि ये यात्रा जिले के सभी ब्लाक में जाएगी। पहले भिलाई नगर निगम क्षेत्र किया जाएगा। उसके बाद रिसाली नगर निगम क्षेत्र में यात्रा पहुंचेगी। यह यात्रा दो महीनों में पूरी की जाएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी अलग-अल तिथियों में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकली यात्रा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकली यात्रा

राज्य के 307 ब्लॉक में एक साथ शुरू हुई यात्रा
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य के 307 ब्लॉक संगठनों में एक साथ शुरू की गई है। पहले दिन लगभग तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की गई। यह पदयात्रा पूरे दो माह तक चलेगी। प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक में 10 किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है। भिलाई और दुर्ग में इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यात्रा के दौरान वो लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
मोदी सरकार की नाकामी को गिनाएगी कांग्रेस
महापौर नीरज पाल ने बताया कि पद यात्रा के दौरान कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आठ वर्ष की वादा खिलाफी, नाकामी, बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को भी पर्दाफाश करेगी। वो लोग जनता को बताएंगे कि किस तरह मोदी सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  घर से जा रही थी बलौदाबाजार, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों ने किया चक्काजाम | Balodabazar accident news: Unknown vehicle hit bike riders, Chhattisgarh accident news