गंजपारा में कल से 10 हजार भक्त लेंगे श्रीमद् भागवत कथा का लाभ, प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा का पहली बार नगर आगमन

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 फरवरी। कथा के प्रथम दिवस कल 2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ होगा। कलश यात्रा प्रातः 9 बजे श्री सीताराम मंदिर, गाँधी चौक से प्रारंभ होकर, शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा, जीई रोड होते हुए कथा स्थल पुरानी गंजमडी पहुँचेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा करने वाली प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी का दुर्ग में यह पहला आयोजन है। जिसे देखते हुए आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है। कथा स्थल पुरानी गंजमडी में वाटर प्रूफ विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। कथा में लगभग 10 हजार धर्मप्रेमियों के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलश उठाया जाएगा, साथ ही बाजा, धुमाल, डीजे, बग्गी होंगे। कलश यात्रा की तैयारी शहर की सामाजिक एवं धार्मिक महिलाओं द्वारा की जा रही है। कथा 2 से 8 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक होगी। यह आयोजन सुरेश अग्रवाल एवं गिरधारी शर्मा परिवार द्वारा किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महिमा हॉस्पिटल को 20 बिस्तर की अनुमति और संचालन 57 बिस्तर का, औचक निरीक्षण बाद लगाया 20 हजार जुर्माना