हॉस्टल के कमरे में मिली एनआईटी छात्रा की लाश

Share this

रायपुर । राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में एनआईटी में पढऩे वाली छात्रा की लाश मिली है। मृतका का नाम पिन्दीलेशिया ( 21 ) है जो आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची सरस्वती नगर थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की रूम मेट ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना हॉस्टल के अन्य साथियों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत बताया जा रहा है। मृतका की रूम मेट ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  4 महीनों में 8 करोड़ का गांजा पकड़ाया, महासमुंद पुलिस की कार्रवाई