पत्नी की आपत्ति जनक फोटो विडियो कर दिया वायरल

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 फरवरी। मैट्रिमोनी साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके भिलाई की युवती ने शादी की लेकिन जीवन भर साथ निभाने की कसम लेकर लड़के ने उसे सिर्फ धोखा दिया। लड़के ने लड़की की आपत्ति जनक फोटो खिंची, वीडियो बनाया और उसके घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। जब उसे रुपए नहीं मिले तो उसने उन फोटो वीडियो को लड़के के रिश्तेदारों के पास भेज दिया।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्ति जनक फोटो और वीडियो बना ली। उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। युवती ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो रूपये लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी। आरोपी ने युवती से पहले धोखे से शादी की। उसके बाद उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल किया, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Share this
READ MORE  डिवाइडर से टकराई बाईक, अंधेरे में तड़पता रहा घायल वकील, सिर में गंभीर चोट की वजह से गई जान