8 को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 8 फरवरी को 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में निम्न नियोजक -भारती प्लेसमेंट सिक्योरिटी गार्ड 48, मार्केटिंग के 8, मैंनपावर ऑफिसर 4 एवं कम्पनी सुपरवाइजर के लिए 2 पद रिक्त हैं।
फाईंड दक्ष में वेल्डर के 30, फिटर 15, जीईटी (मैक) 5, जीईटी (इले.) 5, आईटीआई 5, सिक्योरिटी गार्ड 30, मैकेनिकल हेल्पर 10, एजुकेशन प्रोमोटर 5, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव 15, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 15, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव 10, क्वालिटी इंस्पेक्टर 5, कम्प्यूटर ऑपरेटर 2 एवं सुपरवाईजर के 2 पद रिक्त हैं।
वन स्टाॅफिंग एंड साल्यूसन द्वारा कन्टेंट राईटर एक, रिलेशनशिप मैनेजर 6, कस्टमर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर 3, डाटा प्रोसेसिंग ऑपरेटर 5, सीनियर अकाउंटेंट 1, मैनेजर 1, कम्प्यूटर ऑपरेटर 1, आटोकार्ड के 2, ग्राफिक डिजाईनर सीनियर 1, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 1, सोशल मीडिया मैनेजर 1, सेल्स मैनेजर 1, सेल्स एक्जीक्यूटिव 3, कम्प्यूटर टीचर एक, टेलीकाॅलर 1, ब्रांच मैनेजर 1, एएस. ब्रांच मैनेजर 1, रिलेशनसशिप मैनेजर बीडीएम, बीडीई, बीडीए के लिए 6, बीडीएम, बीडीई, बीडीए के लिए 3, चार्टेड अकाउंटेंट 1, सीएमए इंर्टन 1, म्यूचुअल फंड 3, फील्ड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव 5, वेब डेवलपर 5, सीनियर वेब डेवलपर 2, प्रोजेक्ट मैनेजर 1, एसआर. प्रोजेक्ट मैनेजर 1, एसिस्टेंट ब्रांच मैनेजर 1, डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम, बीडीई) के 6 एवं रिसेप्शनिस्ट के 6 पद रिक्त हैं। कुल 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 8 फरवरी को सुबह 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देख सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  इंडियन आर्मी अग्निवीर व अन्य के भर्ती के लिए बढ़ाई गई डेट, अब 20 तक कर सकते हैं आवेदन