नेताजी के घर हुए रिशेप्सन में दर्जनों हवाई फायर, विडियो वायरल होते ही तफ्तीश में जुटा पुलिस महकमा

Share this

विधानसभा अध्यक्ष सहित कांग्रेस भाजपा के अनेक नेता समारोह में हुए शामिल

दुर्ग न्यूज, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई तो वहां दुल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली और लोग देखते रहे, सब ने एक-एक कर आसमान में गोलियां चलाईं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग बोलने लगे, वाह-वाह बहूत खूब। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई और 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी शामिल हुए। फायरिंग का यह वायरल वीडियो आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का बताया जा रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके आलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की है।
आपको बता दें कि इस तरह से समारोह में फायरिंग करना जुर्म है। जितने लोगों ने फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता भी शामिल हुए थे। जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को अब संज्ञान में लिया है। जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share this
READ MORE  ED News: 56 हजार करोड़ के घोटाले में अरबपति अजय मित्तल, अर्चना मित्तल समेत 5 गिरफ्तार