छावनी सीएसपी प्रभात रायगढ़ भेजे गए, आशीष बंछोर को छावनी की नई जवाबदारी

Share this


भिलाई नगर, 23 फरवरी। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार (आईपीएस) का तबादला रायगढ़ कर दिया गया है। आईपीएस प्रभात कुमार अब रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभात कुमार की जगह छावनी का सीएसपी राज्य पुलिस सेवा के अफसर आशीष कुमार बंछोर को बनाया गया है। अब तक आशीष डीएसपी सीएम सुरक्षा में पदस्थ थे। आज छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आदेश जारी कर आशीष को सीएसपी छावनी थाना नियुक्त किया है।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3716 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का किया वितरण