बिना अनुमति एक एकड़ में बना दिया बाउंड्री वाल, निगम ने कोहका क्षेत्र में ढहा दी पूरी दीवार

Share this

भिलाई नगर, 27 फरवरी। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर कोहका में लगभग 40 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर बिना अनुमति बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया था। निगम के अधिकारियों ने पूर्व में अनुमति लेकर ही निर्माण कार्य करने की समझाइश दी थी। इसे नजरअंदाज करते हुए निर्माण कर्ता ने बिना भवन अनुज्ञा प्राप्त किए बाउंड्रीवाल बना लिया था। निगम से विधिवत अनुमति नहीं होने के कारण आज अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाडे टीम के साथ आवश्यक संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से बनाए बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। एक घंटे में पूरे ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया गया। बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर काफी शिकायतें भी हुई थी। जिसको देखते हुए कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि निगम‌ आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Share this
READ MORE  2000 करोड़ शराब घोटाले को लेकर भाजपा का जमकर विरोध प्रदर्शन, भिलाई में आबकारी मंत्री के तीन-तीन पुतले फूंके, दुर्ग में दिया महाधरना