32 वर्षों बाद पद्मनाभपुर चौकी बना थाना, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक वोरा ने किया लोकार्पण

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 फरवरी।पदमनाभपुर चौकी 32 वर्षों बाद थाना बना है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने थाना का लोकार्पण किया। यह चौकी बीते सालों में बोरसी, पोटिया, पद्मनाभपुर, न‌ई पुलिस लाइन, कसारीडीह, सुभाष नगर क्षेत्र के 15 वार्डों से अधिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने सेवाएं देता आ रहा है। पुलिस चौकी का मंगलवार को थाने के रूप में उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल समेत पुलिस स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक श्री वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया कि पद्मनाभपुर में 32 साल पूर्व मोतीलाल वोरा ने  15 वार्ड की जनता के लिए चौकी खुलवाया था। अब शहर में जनसंख्या के साथ ही चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। जनता व जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग आज पूरी हुई। जल्द ही 50 लाख की लागत से सर्व सुविधायुक्त थाना भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव तिवारी, वार्ड पार्षद भास्कर कुण्डले, राजेश शर्मा, हामिद खोखर, ज्ञानदास बंजारे, दीपक साहू, प्रेमलता साहू समेत जनप्रतिनिधि एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  जल जीवन मिशन में गड़बड़ी 🛑 चीफ इंजीनियर राजेश गुप्ता निलंबित, जांच के लिए बनेगी कमेटी-पीएचई मंत्री के निर्देश