मेरा आधार नहीं बना, राशन नहीं मिल रहा

Share this

दुर्ग न्यूज। जनता कार्यालय में लोग इसी तरह की समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इस कार्यालय में सिर्फ वार्ड ही नहीं संपूर्ण भिलाई क्षेत्र से लोग अपनी परेशानियों को लेकर आ रहे हैं। बीते तीन महीनों में करीब डेढ़ सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से पानी-बिजली की समस्या, आधार कार्ड नहीं बनने या अपडेट कराने, राशन नहीं मिलने, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा साइबर कार्इम संबंधी समस्याएं हैं। यह आवेदन भिलाई नगर निगम क्षेत्र के साथ ही रिसाली निगम और विभिन्न रहवासी क्षेत्रों के है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ज्ञात हो कि विगत स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई नगर निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े इसलिए सेक्टर १ भिलाई में जनता कार्यालय खोला गया है। पार्षद श्री मिश्रा ने बताया कि जनता कार्यालय दिनभर खुला रहता है। आने वाले दिनों में यहां और भी जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

——-००००—–

 

 

Share this
READ MORE  राज्य महिला चेस चैंपियनशिप में रायपुर की प्राची बनी विजेता, रिदम रिद्धिमा चरण और प्राची का राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियनशिप के लिए चयन