डुंडेरा जोरातराई में 1.17 करोड़ के विकास कार्यों का गृह मंत्री ने किया भूमिपूजन

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 मार्च। रिसाली के 8 वार्डों में 1 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से सड़क, नाली और डामरीकरण के कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इन कार्यों का भूमिपूजन किया।
श्री साहू ने कहा कि वो घोषणाओं पर नहीं विकास कार्यों पर विश्वास रखते हैं, यही वजह है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और रिसाली नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। गृहमंत्री ने कहा कि डुंडेरा वे आरंभ से आते रहे हैं और कभी भी उन्होंने कार्यों को लेकर घोषणाएं नहीं की है। कार्यक्रम को मेयर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ने भी संबोधित किया। इस दौरान जितेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य सीर साहू, परमेश्वर कुमार, पार्षद डॉ. सीमा साहू, शीला नरखेड़े आदि मौजूद थे।
जोरातराई में भूमिपूजन के बाद गृहमंत्री ने सामुदायिक भवन बनाने निगम के अधिकारियों से चर्चा की। आयुक्त आशीष देवांगन से कहा कि शीघ्र ही इस कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करें। इस दौरान वार्ड 37 जोरातराई में 11 लाख में अरुण घर से प्रदीप घर तक नाली, 6.87 लाख से अशोक सिंह घर से शासकीय स्कूल तक डामरीकरण, वार्ड 35 डुंडेरा पश्चिम में 11.84 लाख से रामनगर कमल साहू घर से चुन्नूलाल देवांगन घर तक स्ट्राम वाटर ड्रेन बनेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गंज मंडी में "कान्हाजी" के जन्म उत्सव में जमकर झूमे भक्त