तीन किलो सोने की नक्काशी से सजा “मां का दरबार” 🔱 नवरात्रि में डोंगरगढ़ में उमड़ेंगे लाखों भक्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 14 मार्च। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है, इसके लिए अभी से मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थिति मां बम्लेश्वरी का दरबार इस बार बेहद भव्य नजर आएगा क्योंकि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों में राजस्थानी कलाकृति को उकेरा गया है। नवरात्रि पर भक्तों को माता के भव्य स्वरूप के दर्शन होंगे। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दान में मिला करीब तीन किलो सोना उपयोग में लाया है। ट्रस्टी संजीव गोमास्ता ने बताया कि इस काम के लिए राजस्थान और जयपुर से कारीगरों की टीम लगी थी। 26 फरवरी से 13 मार्च तक इस काम को पूरा किया। गर्भगृह में उभारदार आकृति बनाने के लिए इम्पोर्टेड सिरेमिक कोटेट पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इस कलाकृति का उपयोग राजस्थान के ऐतिहासिक इमारतों में किया गया है। उसी तर्ज पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में इस तरह का प्रयोग पहली बार ट्रस्ट ने किया है। बताया गया कि कारीगरों को मंदिर ट्रस्ट से सात लाख रुपए का भुगतान करेगी।‌‌

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg


आपको बता दें कि यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर 1,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां स्थापित मंदिर में मां बम्लेश्वरी विराजी हैं। यहां साल में दो बार (चैत व क्वांर) में नवरात्रि पर लगने वाले मेले में करीब 20 लाख भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में भी हजारों श्रद्धालु माई के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। देश के आलावा विदेशों से भी भक्त मां बम्लेश्वरी मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं।

READ MORE  छत्तीसगढ़ मतदान के बीच सुकमा में IED ब्लास्ट, इलेक्शन ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल
Share this