रायपुर में आंसू गैस का गोला फटा 🛑‌ लाठी चार्ज से सरपंच सहित दो घायल 🛑‌ Asp, Csp, Dsp, TI समेत दो दर्जन पुलिस वाले भी घायल

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 15 मार्च। आज भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम में प्रदर्शनकारी विधानसभा को घेरने जैसे ही आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सों को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर निकले तभी लगातार समझाइश, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ न करने के अनाउंसमेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचा गया तभी पुलिस ने एतिहातन भीड़ को तितर बितर करने के लिए
अश्रु गैस का प्रयोग किया।

इस प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाजी भी की गई जिससे एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई हैं। प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई जिन्हें शाम को लगभग 6 बजे रिहा कर दिया गया। घायल सभी पुलिस कर्मी रात को हास्पिटल पहुंचे और उपचार करवा रहे हैं। वहीं विधानसभा घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकार ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस से हमले में भारतीय जनता युवा मोर्चा से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेमेतरा जिले के नवागढ़ सरपंच और एक कार्यकर्ता केशव साहू के कमर में आंसू गैस का गोला फट गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Share this
READ MORE  BIG BREAKING 🛑 छत्तीसगढ़ में हुक्का बार अब गैर जमानती अपराध, 50 हजार जुर्माना और 3 साल होगी कैद