जल विकास निगम में क्लर्क, स्टेनोग्राफर जूनियर लेखाधिकारी और जेई भर्ती

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 मार्च। बेरोजगारों के लिए राष्ट्रीय जल विकास ऐजेंसी (NWDA) द्वारा क्लर्क (Clerk), स्टेनोग्राफर (Stenographer) और जेई (JE) पदों के लिए भर्ती निकली है। यदि आप भी इन पदों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) पाना चाहते है तो, संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर Online आवेदन कर सकतें है।
आपको बता दें कि ये भर्ती राष्ट्रीय जल विकास ऐजेंसी (NWDA) ने सीधी भर्ती प्रिक्रिया के तहत निकली है जिस में अपर डिवीजन क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, जूनियर लेखा अधिकारी और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इन सभी पदों के लिए योग्यता के तौर पर आवेदक का बोर्ड से 10वीं-12वीं कक्षा पास, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्विद्यालय से ग्रेजुएट पास / संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र के तौर पर अधिकतम 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। योग्यता सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए कृपया NWDA Recruitment नोटिफिकेशन पढ़ें।
योग्य उमीदवारों का सिलेक्शन Online Test के माध्यम से किया जाएगा। सिलेक्ट हुए उमीदवारों को प्रतिमाह 19 हजार 900 रुपये से लेकर 63 हजार 200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। ये वेतन पद अनुसार अलग-अलग होगा।
गौरतलब हो कि विज्ञापन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 19 मार्च 2023 से शुरू हो गई है तथा अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2023 है। जो उम्मीदवार डिवीजन क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, जूनियर लेखा अधिकारी और जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। वह सबसे पहले राष्ट्रीय जल विकास ऐजेंसी (NWDA) की विभागीय वेबसाइट https://nwda.cbtexam.in/ पर जाएं।‌ वेबसाइट पर विजिट करने के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें और जरूर योग्यता की जांच करें। यदि आप भर्ती की योग्यताओं को पूरा करतें है तो वेबसाइट पर दिए गए Apply लिंक से आवेदन कर सकतें है। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क तय किया गया है।
जिसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 890 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों को केवल 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी अभ्यर्थी इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने से विभागीय नोटिफिकेशन का अवलोकन करें और उसी आधार पर अप्लाई करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  "आज आखिरी तारीख है" बेरोजगार युवा रात 12 बजे से पहले करें APPLY, 598 पदों पर नौकरी का Golden chance