अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे भिलाई, औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड में रहेंगे सात दिन, कल से प्रारंभ होगी शिव महापुराण कथा

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 अप्रैल। पंडित प्रदीप मिश्रा एक मशहूर कथावाचक गायक और आध्यात्मिक गुरु भी हैं। अपनी कथा के माध्यम से लोगों के जीवन में अमूल्य परिवर्तन लाते हैं और उन्हें सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


मध्यप्रदेश के सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का ज्यादातर प्रवचन कथा शिव पुराण से संबन्धित होता है और उन्होंने कथा वाचन भी शिव महापुराण से ही शुरू किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg


आपको बता दें कि भारत और दुनिया के एक जाने-माने कथावाचक और भजनकार प्रदीप मिश्रा अपने भजन के माध्यम से लोगों को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा दिया गया प्रवचन भी लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाता है, उनकी कथा विदेशों में भी लोगों के द्वारा सुनी जाती है और उनका प्रोग्राम भी वहां पर होता है। विश्व में उनकी पहचान एक मशहूर कहानीकार के तौर पर भी होती है और वह जब कुछ प्रवचन देते हैं तो उनके शब्द काफी गहरे और अनमोल होते हैं।


भिलाई में 25 अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण की कथा का वाचन जयंती स्टेडियम मैदान में मध्यान्ह 1 बजे से प्रारंभ होगी और प्रतिदिन जारी रहते हुए 1 मई तक चलेगी। आज 24 अप्रैल की शाम उनका रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। यहां से सड़क मार्ग से वे पावर हाऊस भिलाई होते हुए हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र होते हुए हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान हजारों भक्त सड़क पर उनके दर्शन और आशिर्वाद के लिए एकत्रित दिखाई पड़े। कथा स्थल पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठकर लाईव कथा श्रवण का इंतजाम किया गया है।

READ MORE  ‘पुष्पा’ फिल्म देखकर आंध्र प्रदेश से करने लगे ‘लाल चंदन’ की तस्करी, 2 तस्करों से 60 लाख की लकड़ी बरामद  
Share this