डोंगरगढ़ से लौटते वक्त ट्रक से टकराई नई कार, एक ही परिवार के 3 की मौत

Share this

 

बालोद, 28 अप्रैल। बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वही तीन घायल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में यह घटना बीती रात हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा डौंडीलोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में ग्राम सहगांव के पास हुई है बीती रात को तेज आंधी तूफान अंधड़ भी आई थी वहीं गाड़ी भी एकदम नई थी लेकिन कार सीधे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जा टकराई।

कार में सवार सभी मृतक व घायल ग्राम गिधाली के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं। लोहारा की ओर से आ रही कार भैंस से टकरा कर सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई।हादसे में मृत ग्राम गिधाली निवासी चंपा साहू एक दिन पहले ही नई कार शिफ्ट डिजायर खरीदे थे। दूसरे दिन अपने परिवार को लेकर डोंगरगढ़ गए जहां से वे रात में अपने गांव लौट रहे थे।

मृतकों में चंपा लाल साहू, पिता रामजी साहू (38 ), कुमारी खुशी साहू, पिता चंपालाल साहू ( 16),
श्रीमती अहिल्या बाई, पति रामजी साहू (55) शामिल हैं।
घायलों के नाम राम जी साहू पिता रूपराम साहू (60), श्रीमती यमुना साहू पति चंपालाल साहू (32)रिद्धिक साहू पिता देवेंद्र साहू, (9 माह)।

Share this
READ MORE  बाफना गोल्फ क्लब के पोर्च की कमजोर सेंटरिंग भरभराकर गिरी, 27 फुट ऊंचाई से 4 मजदूर नीचे गिरे, मची अफरा तफरी, कुल 13 मजदूर घायल