रायपुर स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, शार्ट सर्किट से एसी बोगी से धुआं उठते देख अफरा तफरी, समय पर पहुंची टीम, बडा़ हादसा टला, देर से लखनऊ रवाना हुई गरीब रथ

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 23 मई। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस (12536) में आज आग लग गई। ट्रेन से अचानक धुआं उठता देख आनन-फानन में यात्री नीचे उतरे गए। आग की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बोगी को अलग किया गया, हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के मुताबिक कोच नंबर 4 के एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक यह आग लगी थी। ट्रेन उस वक्त प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी थी और बोगी नंबर G-4 से धुआं उठने लगा। ट्रेन 12 बजे के आस-पास रवाना होने वाली थी लेकिन धुआं निकलता देख सभी यात्री प्लेटफॉर्म पर नीचे उतर आए। ट्रेन के वेंटिलेशन से धुआं निकलता देख रेलवे कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस ट्रेन की बोगी को अलग कर दिया। आग लगने की खबर से स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही। आग पर रेलवे कर्मियों ने करीब 2 घंटे बाद काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आग लगने की वजह से ट्रेन में सवार यात्री परेशान होते रहे। ट्रेन को करीब 12 बजे ही छूट जाना था मगर उसी दौरान आग लगी जिसके कारण ट्रेन करीब 2 घंटे बाद 2 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

Share this
READ MORE  युवकों के दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | Fierce fighting between two sides of the youth, questions raised on the security arrangements of the fair