मुक्त विश्वविद्यालय की क्षमता विकास कार्यशाला 12 को

Share this

भिलाई। पं सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के क्षेत्रीय केंद्र दुर्ग द्वारा शासकीय व्हीवायटी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के सहयोग से इसी महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दुर्ग संभाग स्तर की कार्यशाला का आयोजन 12 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है। इस कार्यशाला में क्षेत्रीय केंद्र दुर्ग के अन्तर्गत समस्त अध्ययन केंद्रों के सभी सहायक समन्वयक, समन्वयन सहायक व सहायक इस कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीजी सिंह स्वयं मार्गदर्शन देंगे एवं अध्ययन केंद्रवार समीक्षा करेंगे। कार्यशाला में दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुँच का विस्तार, क्षेत्रीय केंद्र व अध्ययन केंद्रों की भूमिका, शिक्षार्थियों की काउन्सलिंग, संपर्क कक्षाओं, सत्रीय कार्यों, सत्रांत परीक्षा से संबंधित चर्चायें भी की जावेगी ताकि शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो । कार्यशाला में विवि के गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ शोभित बाजपेयी, डॉ आरएन सिंह व डॉ डीएन शर्मा स्त्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के नगर निगम भिलाई में शैलेन्द्र प्रतिनिधि नियुक्त