
दुर्ग न्यूज,19 जून। छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले बीते दिन शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में सुपरहिट संगीतमय धमाका में 90 के दशक एवं बाद के गीतों के आयोजन में शहर के गायक कलाकारों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक अरुण वोरा ने मंच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है । श्री वोरा ने मंच की मांग पर शहर के गायक कलाकारों के उत्थान हेतु संस्कृतिक कला भवन हेतु 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने मंच एवं शहर के गायक कलाकारों को सम्मानित करने की भी घोषणा की।

मंच की मांग पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नाम स्व लता मंगेशकर जी के नाम से करने पर श्री वोरा ने सहमति जताई तथा आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, युवा नेता विवेक मिश्रा , नरेंद्र गौतम, राहुल शर्मा, एसके भगत,रमन सिंह, शिवाकांत तिवारी, विमल चंद तिवारी उपस्थित थे।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि संरक्षक तुलसी सोनी के बेहतरीन संचालन में उक्त आयोजन में वरिष्ठ गायक जानकी रमैया छतीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव दुर्ग आइडल की सीनियर विजेता सुभदा श्री दुर्ग आईडल की जूनियर विजेता कृति बक्शी,श्रीजा दलाल, कंचन पाटिल शहर के बेहतरीन गायक,यूनुस चौहान, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी, कार्तिका तिवारी, गुलाब चौहान, प्रणव सोनी,प्रियश श्रीवास्तव, अनवेषा गुप्ता ने अपनी आवाज से उपस्थित संगीत प्रेमियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। सभी संगीत प्रेमियों ने सभी गायक कलाकारों के सम्मान में खूब तालियां बजायी।
कार्यक्रम में बालीवुड के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति गायक कलाकारों ने दी। इस अवसर पर विशेष रूप से शहर के संगीतप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
