अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची टीम पर बरसाए ईंट-पत्थर, पुलिस से भी झूमाझटकी, विरोध से बैरंग लौटी टीम

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 जून। अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची दुर्ग नगर निगम की टीम पर कल लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और जब पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनसे भी झूमाझटकी की। इसके बाद निगम की टीम अपनी कार्रवाई बीच में ही रोक कर बैरंग लौट गई है।

आपको बता दें कि दुर्ग नगर निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान अपनी टीम के साथ कल दोपहर वार्ड 34 सरस्वती नगर स्थित कुंदरापारा में अवैध कब्जाधारियों का निर्माण तोड़ने गए थे। जैसे ही उन्होंने वहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया, गुस्साए लोगों ने वहां पड़े ईंट-पत्थरों से टीम पर अटैक कर दिया। महिलाओं ने निगम टीम के साथ गाली-गलौज भी की। महिला पुलिस बल ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ ही भी झूमाझटकी की। बस्ती के लोगों ने पुलिस वालों और निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख भवन अधिकारी ने कार्रवाई रोक दी और टीम को वापसी का आदेश दिया। बताया गया है कि जल्द ही अधिक पुलिस बल के साथ निर्माण को तोड़ने टीम फिर पहुंचेगी।

निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुंदरापारा में 12 लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है। निगम उन लोगों को तीन बार निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। कुछ लोगों का आरोप है कि उन्हें एक ही बार नोटिस मिला। ये वे लोग हैं जिन्होंने नया निर्माण किया है। जितने भी लोग यहां रह रहे हैं उनको अटल आवास या बॉम्बे आवास में शिफ्ट किया जाएगा, उसके बाद यहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE  आज महिलाओं के खाता में आएगी एक हजार की पहली किश्त, भिलाई बैकुंठधाम में महतारी वंदन सम्मेलन 2 बजे से
Share this