देवनारायण चंद्राकर बने दुर्ग नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 सितंबर। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से दुर्ग नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर देवनारायण चंद्राकर की नियुक्ति की गई है।

 

उक्त नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठता और अनुभव को महत्व देते हुए देवनारायण चंद्राकर जैसे वरिष्ठ पार्षद को उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में नगर निगम में अहम जिम्मेदारी दी है। देवनारायण चंद्राकर जैसे संगठन निष्ठ पार्षद को उपनेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से निश्चित रूप से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी और भी अधिक प्रखरता से विपक्ष की भूमिका निभाएगी। जिला भाजपा संगठन ने इसके लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this
READ MORE  बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करेगी कांग्रेस, कर्नाटक में 10 मई को चुनाव