दुर्ग न्यूज डेस्क, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। जिसका अब समापन होने वाला हैं। बताया जा रहा है कि कल 30 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। इस समापन कार्यक्रम में PM मोदी पहुचेंगे। बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साइंस कॉलेज प्रांगण में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को संबोधित करेंगे। साथ ही मोदी जी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का समापन भी करेंगे।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
