प्रदेश में भी पैर पसारने लगा कोरोना : रायपुर में 2 और दुर्ग में एक मरीज, एक्टिव केस हुए 8

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 दिसंबर। कोरोना का नया वैरियंट स्ट्रेन JN.1 मिलने के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हैं। देशभर में केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना पैर पसार रहा है। प्रदेश में अभी कोरोना के 8 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 3 मरीज मिले हैं। जिसमें रायपुर से 2 और दुर्ग से एक मरीज मिले हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 23 दिसंबर को कोरोना के 1499 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से प्रदेश भर में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीज को मिलाकर अब राज्य में कुल 8 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है।

Share this
READ MORE  खैरागढ़ विश्वविद्यालय और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के बीच हुआ MOU