गणतंत्र दिवस पर CM जगदलपुर में करेंगे झंडारोहण, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 23 जनवरी। राज्य में गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, महासमुंद में बृजमोहन अग्रवाल, बलरामपुर में रामविचार नेताम, बेमेतरा में दयालदास बघेल, नारायणपुर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओपी चौधरी, बलौदाबाजार में टंकराम वर्मा, सरगुजा में लक्ष्मी राजवाड़े झंडोत्तोलन करेंगी। इसके अलावे विधायक और सांसद को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  एसडीएम चोपड़ा सहित 5 अफसरों को ईआरओ पुरस्कार