IT RAID से पहले भिलाई में दो कारों में मिला 2 करोड़ से ज्यादा नगद, लोकसभा चुनाव से पहले भिलाई पुलिस की कार्रवाई

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 जनवरी। दुर्ग जिले के भिलाई में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में कैश मिला है। दो गाड़ियों से पुलिस ने ढाई करोड़ से अधिक रकम बरामद की है। तीन आरोपी गिरफतार किये ग‌ए हैं। भिलाई में सेक्टर 1 स्टेट बैंक ऑफ के पास की घटना है। दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।

 

भिलाई भट्ठी थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 1 भिलाई में दो खड़ी कारें संदिग्ध होने की जानकारी मिली। गाड़ी में सवार संदिग्ध लोगों द्वारा अवैध कारोबार से मिले रुपयों का लेन-देन करने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसीसीयू की ज्वाइंट टीम ने पूरे जगह की घेरीबंदी की और दोनों फोर व्हीलर गाड़ियों को कब्जे में लिया।

 

भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि कार नंबर CG07 CM 4883 व CG07 BX 6696 में सवार तीन व्यक्ति मिले। कार में मौजूद लोगों ने अपना नाम गोविन्द चन्द्राकर, 57 वर्ष निवासी औरी भिलाई -3, विशाल कुमार साहू 28 वर्ष क्वा.नंबर 32ए सड़क 7 सेक्टर 1 भिलाई, पंकज साव 30 वर्ष बैकुण्ठ धाम के पास कैम्प 2 भिलाई थाना छावनी का रहने वाला बताया। गाड़ी की चेकिंग करने पर दोनों गाड़ियों की डिक्की से 2,64 करोड़ रुपये मिले। भट्टी थाना पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए और आयकर विभाग को जानकारी भेजी गई है।

Share this
READ MORE  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम महाविद्यालय धनोरा में प्रवेश प्रारंभ