
खैरागढ़ /मोहला19 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
नवगठित जिले खैरागढ़- छुईखदान- गंडई और मोहला- मानपुर- चौकी में भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। दोनों ही जिलाध्यक्षों ने आला कमान की अनुशंसा के बाद रविवार को कार्यकारिणी की सूची जारी है। इसमें दोनों जिले में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। दोनों ही जिले की कार्यकारिणी में जिलाध्यक्षों ने 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 जिला मंत्री सहित 7 मोर्चा अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला एमएमसी में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शाह ने महामंत्री की अहम जिम्मेदारी नम्रता सिंह व दिलीप वर्मा को सौंपी है।

इसी तरह केसीजी जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने रामाधार रजक और पूरन वर्मा को महामंत्री नियुक्त किया है। दोनों ही जिले के कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बता दें कि लंबे समय से नए जिलों में कार्यकारिणी के विस्तार का इंतजार हो रहा था। नए जिलों में नए पद मिलने के बाद भाजपा पदाधिकारियों में उत्साह बना हुआ है। इधर राजनांदगांव जिले में कार्यकारिणी के विस्तार का इंतजार जारी है। जिलाध्यक्ष रमेश पटेल भी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर सकते हैं।
मोर्चा और मंडल के पदों पर इन्हें दी गई जिम्मेदारी
केसीजी- युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी, महिला मोर्चा निलीमा गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर प्रसाद वर्मा, किसान मोर्चा जीवन देवांगन, अजजा मोर्चा अग्रहित नेताम, अजा मोर्चा जीवन दास रात्रे और अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नवनीत जैन को बनाया गया है। इसी तरह खैरागढ़ मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, खैरागढ़ ग्रामीण मंडल केशव चंदेल,गंडई मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, साल्हेवारा मंडल पारस ठाकरे और पांडादाह मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा को बनाया गया है।
एमएमसी- युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देव प्रसाद नेताम, महिला मोर्चा कमलेश सारस्वत, अजजा मोर्चा लखन कलामे, अजा मोर्चा मदन मेश्राम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मदन साहू, किसान मोर्चा नरसिंह भंडारी और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रैनुद्दीन कुरैशी को बनाया गया है। इसी तरह एमएमसी जिले में भाजपा ने अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सह संयोजक की भी नियुक्ति की है।
