भिलाई टाउनशिप में कल से एक टाइम मिलेगा पानी, मरोदा जलाशय में कम हुआ जल भराव 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 मई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग द्वारा इस्पात नगरी भिलाई की टाउनशिप में दो टाइम पानी की आपूर्ति सुबह और शाम की जा रही थी। संयंत्र के मरोदा जलाशय-2 में पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडार उपलब्ध नहीं होने के कारण कल 21 मई से एक वक्त ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।

 

वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा जलाशय-2 में उपयुक्त मात्रा में पानी भंडारण नहीं है। पानी भंडारण के कमी के कारण भिलाई टाउनशिप में एक टाइम पेयजल ही प्रदान करना संभव हो पाएगा। अतः कल से भिलाई टाउनशिप में सुबह के समय ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी। अब शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

Share this
READ MORE  गणतंत्र दिवस पर दुर्ग में कृषि मंत्री चौबे ने ध्वज फहरा कर लीं परेड की सलामी