गणतंत्र दिवस पर दुर्ग में कृषि मंत्री चौबे ने ध्वज फहरा कर लीं परेड की सलामी

Share this

 

दुर्ग न्यूज। गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री चौबे ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का सम्मान किया गया।
पद्मश्री ऊषा बारले का सम्मान

कृषि मंत्री ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में भी कर चुकी हैं।

कृषि विभाग की झांकी अव्वल

इस अवसर पर निकाली गई विभागो की झांकी में कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल को द्वितीय स्थान डीपीएस तथा तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।

READ MORE  लाउड स्पीकर बजाने लेना होगा अनुमति
Share this