मुख्यमंत्री बोले- पीड़िता का वीडियो मैंने देख लिया, अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा, कांग्रेस भी भड़की | Instructions for the safety of the rape victim’s family: The Chief Minister Bhupesh Baghel said, I have seen the video of the victim, asked the officers to take action

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Instructions For The Safety Of The Rape Victim’s Family: The Chief Minister Bhupesh Baghel Said, I Have Seen The Video Of The Victim, Asked The Officers To Take Action

रायपुर/जगदलपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती को धमकियां मिल रही हैं। युवती ने प्रेस में भाजपा नेताओं को उसके परिजनों और रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह बयान सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिये हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने को कहा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पीड़िता के आरोपों पर हुए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उसका वीडियो देखा है। मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उसको और उनके परिजनों को सुरक्षा दी जाए। वहीं आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इधर कांग्रेस भी इस पूरे मामले को लेकर हमलावर है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार को कहा, यह बेहद ही आपत्तिजनक और दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा रेप पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रही है। उसके परिजनों को धमका रही है। पीड़िता ने प्रेस से यह बयान दिया है कि भाजपा के नेता लगातार उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके रिश्तेदारों के जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं वहां उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। यह तो भाजपा का आततायी चरित्र है। शुक्ला ने कहा, एक आदिवासी युवती के साथ नेता प्रतिपक्ष का बेटा दुराचार करता है, दैहिक शोषण करता है और भाजपा के सारे के सारे बड़े नेता उसको संरक्षण देते हैं। नेता प्रतिपक्ष अभी तक अपना मत स्पष्ट नहीं कर पाये हैं। अपने बेटे को पुलिस को सरेंडर नहीं करवा पाये हैं।

आरोपी पलाश चंदेल।

आरोपी पलाश चंदेल।

READ MORE  सर्चिंग के दौरान 5 किलो का आईडी बम बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने किया था प्लांट

भाजपा के चरित्र को बताया बलात्कारी

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा का यह बलात्कारी चरित्र फिर से उभरकर सामने आया है। इससे पहले ब्रह्मानंद नेताम के मामले में भी भाजपा ने पास्को एक्ट के आरोपी को न सिर्फ विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया, बल्कि उसके लिए चुनाव अभियान चलाया। अब नेता प्रतिपक्ष के बेटे को बचाने के लिए पूरी की पूरी पार्टी उतर आई है। ये भाजपा का चरित्र है।

रेप पीड़िता ने अब क्या कहा है

जांजगीर-चांपा की एक आदिवासी युवती ने पिछले सप्ताह रायपुर के महिला थाने में एक एफआईआर की। इसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर शादी का झांसा देकर रेप, दैहिक शोषण और गैर कानूनी गर्भपात कराने आरोप था। पुलिस पलाश की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। इस बीच पीड़िता ने मीडिया में कहा, मेरी जान को खतरा है। मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है। युवती ने कहा यदि मेरे साथ कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पलाश और उसके पिता नारायण चंदेल की होगी। मैं सीएम भूपेश से सुरक्षा की मांग करती हूं। मैं यहां से पीएम मोदी से भी सुरक्षा की मांग करती हूं। पीड़ित ने कहा कि मैं आदिवासी युवती हूं, इसके बावजूद किसी ने मेरी तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।

2018 से युवती के साथ रिलेशनशिप में था पलाश

पीड़िता ने बताया कि 2018 मे पलाश मुझे फेसबुक में बार-बार रिक्वेस्ट भेजता था। जिसे मैंने कई बार डिलीट किया। मगर बाद मैं मैंने स्वीकार कर लिया था। उस दौरान चुनाव था तो मैंने उसके पिता को सपोर्ट भी किया। इसके बाद से हमारी बातचीत हो रही थी। दोस्ती अच्छी थी। 3 जनवरी को पलाश मेरे घर आया था। उसी समय उसने मुझसे शादी का वादा किया था। तब भी मैंने उसे समझाया था कि मैं आदिवासी हूं। मगर वह मुझसे बड़ी-बड़ी बातें करता रहा।

READ MORE  ससुराल जाने के लिए निकला था घर से; वन अमले की हिदायत को किया नजरअंदाज | The elephant entered the city killed the young man, had left to go to his in-laws house, ignored the instructions of the forest staff

रिलेशनशिप में भी मारपीट करता रहा आरोपी

पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी द्वारा लगातार किये जा रहे शारीरिक शोषण से 2022 में वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन पलाश ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पलाश उसके साथ मारपीट भी करता था। वह अपने पिता नारायण चंदेल के रुतबे का डर दिखाकर धमकाया करता था। उसका कहना था, वह उसे नौकरी से निकलवा देगा।

रेप पीड़िता युवती बोली-मेरी जान को खतरा:नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप, कहा-मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा

पनीर चिल्ली के बहाने गर्भपात की गोली खिलाई

पीड़िता ने बताया कि पलाश ने ही मेरा गर्भपात कराया है। जबकि जब मैं गर्भवती हुई थी तो वह बहुत खुशी जता रहा था। पिछले साल मार्च महीने में ये सब हुआ। वो पनीर चिल्ली लेकर मेरे घर आया था। उसने मुझसे कहा था कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है तुम पनीर चिल्ली खा लो। तभी मुझे उस पर शक हुआ था। क्योंकि वह ऐसा नहीं करता था। इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ी, फिर मैंने उसे गर्भपात के बारे में पूछा। तब पलाश ने मुझे कहा कि मेरे घरवाले इसे स्वीकार नहीं कर रहे। इसलिए मैंने तुम्हारा गर्भपात करा दिया है। उसने पनीर चिल्ली में गर्भपात की गोली मिलाकर मुझे दी थी।

पीड़िता ने कहा कि मैं राजी नहीं थी। इसके बावजूद मेरा गर्भपात करा दिया गया। ये मुझे अच्छा नहीं लगा। उसने बताया कि मैं जब उससे शादी के लिए कहती वो हमेशा समय मांगता था। मुझे बार-बार भरोसा दिलाता था कि मैं शादी जरूर करूंगा। मगर ऐसा नहीं हुआ।

READ MORE  नक्सलियों के पत्र पर बस्तर IG ने कहा- ताकत कम होने से बौखला गए हैं माओवादी | Conspiracy to defame the force, the strength of the Maoists is decreasing, the force did not suffer any loss in the encounter

रायपुर में हुई थी शिकायत

7 दिन पहले युवती ने रायपुर के महिला थाने में शिकायत की थी कि उसके साथ जांजगीर-चांपा निवासी पलाश चंदेल पिता नारायण चंदेल नाम के युवक ने रेप किया है और जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले को जांजगीर थाने भेजा गया था।

मारपीट भी करता था

पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी द्वारा लगातार किये जा रहे शारीरिक शोषण से 2021 में वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन पलाश ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। पलाश युवती को अपने पिता नारायण चंदेल के रूतबे का डर दिखाकर धमकाया करता था कि, वह उसे नौकरी से निकलवा देगा।

खबरें और भी हैं…