० गंजपारा में 2 नवंबर को आयोजित होना था जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्ग जिले में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम गंजपारा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आम जनमानस की भावनाओं और मंशा का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।
उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव के अंतर्गत 2 नवंबर को दुर्ग जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था। यह उत्सव अब स्थगित कर दिया गया है।
