बीएफएससी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन अब 14 तक बढ़ी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत स्व. श्री पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 21 अगस्त 2025 से अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2025 (मध्य रात्रि 11ः59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन सूची 15 सितम्बर को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु लिंक खुलने की अवधि 15 से 16 सितम्बर (मध्य रात्रि 11ः59 बजे तक) तक नियत है। पंजीकृत आवेदकों की अंतिम सूची का ऑनलाइन प्रकाशन 17 सितम्बर 2025 को प्रकाशित होगा। पंजीयन के आधार पर ऑफलाइन प्रवेश 18 सितम्बर 2025 को होगा, रिक्त सीटों पर प्रवेश 7 अक्टूबर को दिया जायेगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अपडेट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://cgkvmis.cg.nic.in और http://dsvckvdurg.ac.in पर उपलब्ध होंगे।

Share this
READ MORE  प्लेसमेंट कैम्प 25 को, निजी क्षेत्र के 103 पदों पर होगी भर्ती