छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट; 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से 2 नवंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की से भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 3 और 4 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

3 और 4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 3 नवंबर की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं।

इस चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में 2 नवंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जबकि 3 और 4 नवंबर को मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि ओरछा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

READ MORE  शराब घोटाला मामला: चालान पेश होते ही सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव शर्तों के साथ जेल से रिहा

तापमान की बात करें तो जगदलपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुरासु के असर से इन इलाकों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

वहीं, अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में अति भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसे में अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ के मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। खासकर मध्य और दक्षिणी हिस्सों में रहने वाले लोगों को बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Share this