प्रदेश में स्कूल खुलेंगे 16 जून से, राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 मई। छत्‍तीसगढ़ का नया शिक्षा सत्र 16 जून से आरंभ हो रहा है। शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 18 जून को राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रवेश उत्सव के लिए सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला मिशन समन्व्यकों, सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। एक उत्सव राज्य स्तरीय होगा, जिसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

10 जून तक स्कूल परिसरों की मरम्मत के निर्देश

स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों, जिला मिशन संचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी प्रिंसिपल के लिए निर्देश जारी किए हैं। स्कूल परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत

बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में ही प्रभावी हो गई है।

प्रवेशोत्सव में पेरेंट्स भी आएंगे

READ MORE  सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण जारी रखने की अंतरिम राहत देने से इनकार किया, 22-23 मार्च को सुनवाई | Tribal society pushed in reservation matter: Supreme Court refuses to give interim relief to continue 58% reservation, now hearing on March 22-23

शाला प्रवेश उत्सव को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने के पहले ही भवनों में साफ-सफाई और मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से व्यापक प्रसार-प्रसार करें, बैनर-पोस्टर लगाएं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करवाएं। प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालकों को भी बुलाया जाए।

Share this