
दुर्ग न्यूज डेस्क, 23 मई। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका यह आया है कि ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 मई 2024 है।

आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 15 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से स्टार्ट अप फेलो के 4 पदों पर, यंग प्रोफेशनल के 10 पदों और आईटी कंसल्टेंट के 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए चयनित होंगे उनको पदानुसार 33 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये प्रति महीना तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट www.becil.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाना है।

वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें। अब आपको Registration Form (Online Apply) लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है। अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
