56 हजार मंथली सैलरी वाली नौकरी के लिए आज ही ऐसे करें आवेदन, 220 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए अंतिम 4 दिन

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 11 जून। एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 220 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Aiims Junior Residents Vacancy) सकते हैं।

आपको बता दें कि यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून 2024 है। एम्स के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस/बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

खास बात यह है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाए मेरिट 1, 2 और फाइनल प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट की सैलरी की बात करें तो जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56 हजार 100 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन के लिए आपको सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर जाकर AIIMS Junior Resident Officer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीयन करें। एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर व

पासवर्ड आ जाएगा। इसके बाद एप्लीकेशन पूरा भरें। यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

READ MORE  41 पदोें के लिए प्लेसमेंट कैम्प, 17 को दुर्ग रोजगार कार्यालय में
Share this