41 पदोें के लिए प्लेसमेंट कैम्प, 17 को दुर्ग रोजगार कार्यालय में

Share this

दुर्ग न्यूज 15 फरवरी,। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 17 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक टंकेश्वरी मेटल पावडर प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड धमधा जिला दुर्ग द्वारा सुपरवाइजर के लिए 3 पद, मशीन आपरेटर 6 पद, केमिस्ट के 5 पद, लेखापाल एवं स्टोर्स के लिए 2 पद रिक्त हैं। म्यूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हथखोज भिलाई द्वारा वेल्डर 10, फिटर 5, ग्राइंडर मैन 5, गैस कटर के लिए 5 पद रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 41 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक आवेदक 17 फरवरी सुबह 10ः30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देख सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिरनपुर घटना से दुर्ग जिला भी अलर्ट: एसपी डाक्टर पल्लव ने जांचा नाइट गश्त, कहा-सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेट डालने पर होगी सख्त कार्रवाई