बहुचर्चित महादेव सट्टा एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, CBI कोर्ट में कल होगी पेशी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए गए मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। उसे इंडिगो की फ्लाइट से राजधानी पहुंचाया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को उसकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब 4 नवंबर को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। सौरभ से पूछताछ में महादेव एप से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली कोर्ट में हुई पेशी

आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI ने 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। विशेष न्यायाधीश निखिल चोपड़ा की अदालत में CBI ने आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लंबी बहस हुई।

प्रत्यर्पण की शर्तों पर रायपुर कोर्ट करेगी फैसला

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उसके सामने केवल आरोपी की ट्रांजिट रिमांड का सवाल है। प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत सौरभ चंद्राकर के खिलाफ CBI के मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं, इस पर फैसला रायपुर की संबंधित विशेष अदालत करेगी।

अदालत ने सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए उसे 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

पूछताछ में खुल सकते हैं महादेव ऐप से जुड़े राज

रायपुर पहुंचने के बाद अब CBI सौरभ चंद्राकर से पूछताछ करेगी। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में उसकी भूमिका और इससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ अहम मानी जा रही है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और प्रत्यर्पण की शर्तों से जुड़े सवालों पर संबंधित ट्रायल कोर्ट ही निर्णय लेगी।

READ MORE  अंतरराष्ट्रीय: ट्रंप प्रशासन को झटका: H-1B वीजा पर 83 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस रद्द, भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत
Share this