कोयला घोटाला: EOW ने जेल में बंद IAS रानू साहू और पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया को 27 तक लिया रिमांड पर 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 मई। छत्तीसगढ़ में 450 करोड़ रुपए के कोयला स्कैम में बड़ी खबर यह है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (ईओडब्लू) ने जेल में बंद आईएएस रानू साहू और पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया को 27 मई तक रिमांड पर लिया है। दोनों को जेल से संभवतः गुरुवार को देर शाम कोर्ट के आदेश पर ईओडब्लू दफ्तर में लाया जाएगा। वहां दोनों से कोल स्कैम को लेकर 27 मई तक पूछताछ होगी। ईओडब्लू ने ईडी की रिपोर्ट पर कोल स्कैम में एफआईआर दर्ज कर रखी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्लू की ओर से गुरुवार को रायपुर में अतुल कुमार श्रीवास्तव की विशेष अदालत में रानू साहू और सौम्या चौरसिया को रिमांड पर लेने अर्जी लगाई गई। एजेंसी ने दोनों की 15 दिन की रिमांड मांगी और अभियोजन की ओर से डा. सौरभ पांडे ने तर्क दिया कि ईओडब्लू को इनसे कोल स्कैम में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करनी हैं, साथ ही जो नई जानकारियां आई हैं, उनकी पुष्टि भी करनी है। लंबी बहस के बाद विशेष न्यायाधीश ने दोनों को 27 मई तक यानी पांच दिन की रिमांड पर ईओडब्लू को सौंपने के आदेश दिए।

Share this
READ MORE  महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग, अतिसंवेदनशील इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल